दुनिया

ऑफर: वैक्सीन लगवाएं, बीयर पिएं … जानें कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों के ऑफर के बारे में

भारत सहित दुनिया भर में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के बीच वैक्सीनेशन में भी तेजी आई है। फिर भी कई लोग वैक्सीन लेने से हिचकते हैं। इस सब के बीच कई घटनाएं सामने आ रही हैं जिनमें सरकार या प्रशासन कोरोना वैक्सीन के बदले लोगों को ऑफर दे रहा है। इसी तरह की एक घटना अमेरिका में सामने आयी है जहां वैक्सीन के बदले बीयर और गांजा दिया जा रहा है।
दुनिया भर के विशेषज्ञ अब वैक्सीन और मास्क को महामारी को रोकने का एकमात्र मजबूत उपाय मान रहे हैं। हालांकि बहुत से लोग वैक्सीन लगवाने में रुचि नहीं रखते हैं। इस वजह से कई देशों की सरकारें और निजी कंपनियां लोगों को कई तरह के प्रलोभन दे रही हैं।

एक कंपनी ने अमेरिका के ओहियो में कुछ वैक्सीनेटर को बीयर की ऑफर की है। अमेरिका के मिशिगन में मारिजुआना निर्माता भी युवा लोगों को गांजा उपलब्ध करा रहा है। कई अमेरिकी शहर इस तरह के मुफ्त और लुभावने ऑफर दे रहे हैं।

अमेरिकी डोनट कंपनी क्रिप्सी क्रीम वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को डोनट्स दे रही है। बीजिंग के कई वैक्सीन केंद्रों पर मुफ्त आइसक्रीम दी जा रही है। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे रही हैं ताकि वे कोरोना वैक्सीन प्राप्त कर सकें। इसके अलावा कुछ स्थानों पर स्थानीय प्रशासन टीकाकरण के लिए मुफ्त परिवहन की पेशकश कर रहा है।

चीन में भी सरकार और कंपनियां टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रस्ताव दे रही हैं। हालांकि कुछ शहरों में अनिवार्य टीकाकरण आदेश जारी किए गए हैं। हेनान प्रांत के एक शहर में स्थानीय अधिकारियों ने वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों को चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button