धर्म- समाज

पारीक विकास ट्रस्ट एवं विप्र फाउंडेशन द्वारा हुआ भव्य स्वागत

सूरत प्रवास पर पधारे राजस्थान भाजपा के महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, मिथिलेश गौतम एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा का आज कुंजल सदन में पारीक विकास ट्रस्ट एवं विप्र फाउंडेशन द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समाजजनों ने साफा एवं पुष्पमालाओं के साथ अतिथियों का अभिनंदन करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं समाज सेवा कार्यों की जानकारी दी। अतिथियों ने सूरत में प्रवासी राजस्थानी समाज की एकजुटता और सेवा भावना की सराहना की।

कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष तोला राम सारस्वत, सूरत महामंत्री दामोदर गौड़, फागोत्सव संयोजक रामावतार पारीक, सह-संयोजक विनोद सारस्वत, राजस्थान युवा संघ के संगठन मंत्री अशोक सारस्वत, राजेंद्र चौधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग थोब, गुजरात युवा अध्यक्ष गिरधारी राजपुरोहित, धीरज राजपुरोहित, पारीक विकास ट्रस्ट के महामंत्री प्रदीप पारीक एवं मनीष पारीक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाजहित के संकल्प एवं आपसी संवाद के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button