धर्म- समाजसूरत

हरियाणा दिवस पर सूरत में पहली बार होगा भव्य सांस्कृतिक समारोह

गायिका मिस राकेश श्योराण और कॉमेडियन मोहन दलाल देंगे प्रस्तुति

सूरत। सूरत में हरियाणा दिवस के अवसर पर हरियाणा सर्व समाज सूरत की ओर से पहली बार भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 1 नवंबर को वेसू स्थित रामलीला मैदान में शाम 5 बजे से आयोजित इस समारोह में हरियाणवी संस्कृति, संगीत और हास्य की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।

 

हरियाणा सर्व समाज सूरत के अध्यक्ष राकेश सैनी ने बताया कि सूरत में हरियाणा समाज के 5 लाख से अधिक लोग निवास करते हैं। सूरत ऐसा शहर है, जहां सभी समाज और धर्मों के त्योहार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मिल-जुलकर मनाए जाते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा दिवस पर यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा की प्रसिद्ध गायिका मिस राकेश श्योराण अपनी गायकी से समां बांधेंगी, जबकि स्टैंडअप कॉमेडियन मोहन दलाल अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में हरियाणा समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

समाज के सचिव कृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय भ्याणा सहित समाज के वरिष्ठजनों के सहयोग से इस आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सदस्य जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सूरत में निवास करने वाले हरियाणा समाज के सभी परिवारों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button