बिजनेससूरत

PM-SETU के तहत सूरत ITI क्लस्टर की जिम्मेदारी AM/NS इंडिया को, 240.18 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट परियोजना को मिली मंजूरी

सूरत। प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड ITI (PM-SETU) पहल के तहत सूरत ITI क्लस्टर के लिए ₹240.18 करोड़ की रणनीतिक निवेश योजना की आधिकारिक घोषणा की गई। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने मजदूरा गेट स्थित ITI परिसर में आयोजित कार्यक्रम में AM/NS इंडिया को सूरत ITI क्लस्टर का एंकर इंडस्ट्री पार्टनर घोषित किया।

योजना के तहत अगले पांच वर्षों में ITI सूरत को हब तथा हजीरा, बारडोली, सचिन और महिला ITI सूरत को स्पोक संस्थानों के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से 25 हजार से अधिक युवाओं को आधुनिक उद्योग आधारित प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

AM/NS इंडिया अपने उद्योग आधारित कौशल विकास के अनुभव के आधार पर PM-SETU पहल को मजबूती प्रदान करेगी। कंपनी आधुनिक पाठ्यक्रम, डिजिटल शिक्षा, इंडस्ट्री इमर्शन, ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग तथा फैकल्टी अपस्किलिंग के माध्यम से उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने में सहयोग करेगी।

इस अवसर पर AM/NS इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोजेक्ट्स, हजीरा) एवं डिप्टी CTO (इंडिया) संतोष मुंदड़ा ने कहा कि देश के विनिर्माण क्षेत्र का भविष्य युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है। PM-SETU और NAMTECH के साथ साझेदारी के माध्यम से कंपनी उद्योग के लिए तैयार कुशल मानवबल विकसित कर रही है, जिससे गुजरात के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button