सूरत

मोटा वराछा में ‘नियॉन पांडा बाय रिबाउंड’ का भव्य शुभारंभ, मनोरंजन की 60 से अधिक एक्टिविटी होंगी उपलब्ध

विधायक संगीता पटेल ने किया उद्घाटन, एक साथ 700 से 800 लोग उठा सकेंगे मनोरंजन का लुत्फ; 1 नवंबर से आम जनता के लिए खुला

 

सूरत। शहर के मोटा वराछा स्थित वीआईपी सर्कल पर मनोरंजन और फूड के क्षेत्र में एक नया आकर्षण जुड़ गया है। यहां शनिवार, 31 अक्टूबर को विधायक संगीता राजेंद्रभाई पटेल के हाथों ‘नियॉन पांडा बाय रिबाउंड’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इसी परिसर में ‘कॉफी किंग’ और ‘सुपर सैंडविच कंपनी’ की भी शुरुआत हुई है। यह सेंटर 1 नवंबर से प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

नियॉन पांडा, रिबाउंड की एंटरटेनमेंट ब्रांड है। सूरत में रिबाउंड का यह दूसरा गेमजोन और देश में तीसरा सेंटर है। रिबाउंड के अनुज तोषनीवाल ने बताया कि वर्ष 2020 में वेसू में रिबाउंड की शुरुआत हुई थी। इसके बाद अगस्त में इंदौर में नियॉन पांडा शुरू किया गया और अब बड़े वराछा में नया गेमजोन शुरू किया गया है। उद्घाटन से पहले ‘मिशन सूरत’ कैंपेन के जरिए शहर के क्रिएटर्स के साथ मिलकर लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि नियॉन पांडा का उद्देश्य परिवार और दोस्तों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां सभी साथ समय बिता सकें, खेल सकें और खुशियों के पल साझा कर सकें। यहां बच्चों के साथ बड़े भी बचपन की तरह खेलों का आनंद ले सकेंगे।

एक ही छत के नीचे 60 से अधिक गेम्स और एक्टिविटी

गेमजोन में बॉलिंग, ट्रैम्पोलिन पार्क, लेजर टैग, आर्केड गेम्स, वर्चुअल रियलिटी, बंपर कार, ग्रेविटी ग्लाइड, क्रिकेट, स्काई राइडर और शूटिंग सहित 60 से अधिक गेम्स एवं एक्टिविटी उपलब्ध हैं। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। एक साथ करीब 700 से 800 लोग इन सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे।

गेमजोन के भागीदार मुकेश तिरानिया, चिरायु सोमाणी और मयंकभाई ने बताया कि शूटिंग रेंज, लेजर टेक्नोलॉजी और शूटिंग वेली जैसी आधुनिक सुविधाएं इस सेंटर का खास आकर्षण हैं।

प्रवेश निशुल्क, गेम्स के लिए अलग शुल्क

मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए यहां प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। आगंतुकों को केवल अपनी पसंद की गेम्स और एक्टिविटी के लिए भुगतान करना होगा। एक दिन में करीब 60 एक्टिविटी के लिए 2,500 रुपये, मासिक सदस्यता 11,000 रुपये और वार्षिक सदस्यता 51,000 रुपये निर्धारित की गई है।

पाल में बनेगा गुजरात का सबसे बड़ा स्नो पार्क

आयोजकों ने बताया कि आने वाले समय में पाल क्षेत्र में गुजरात का सबसे बड़ा स्नो पार्क और नया गेमजोन शुरू करने की योजना है। इसके अलावा बड़े वराछा में सूरत का सबसे बड़ा गो-कार्टिंग आकर्षण विकसित करने की भी तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button