
हजीरा – सूरत, 19 नवंबर, 2026 — आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने आज घोषणा की है कि गुजरात के हजीरा स्थित उसका इंटीग्रेटेड ऑटोमोटिव स्टील कॉम्प्लेक्स पूर्ण रूप से चालू होने के करीब है। यह कॉम्प्लेक्स एडवांस्ड हाई-स्ट्रेंथ और कोटेड स्टील की घरेलू उपलब्धता को बढ़ाएगा, जिससे भारतीय वाहन निर्माताओं को विशेष ग्रेड के स्टील के लिए आयात पर अपनी निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
यह कॉम्प्लेक्स 2024 में कंटीन्यूअस गैल्वनाइजिंग एंड एनीलिंग लाइन (CGAL) और 2025 में कंटीन्यूअस गैल्वनाइजिंग लाइन (CGL) शुरू करने के बाद, 2026 में 2 मिलियन टन की वार्षिक क्षमता वाली पिकलिंग लाइन एंड टैंडम कोल्ड मिल (PLTCM) के जुड़ने के साथ तैयार हुआ है।
यह कॉम्प्लेक्स वाहन निर्माताओं को किस प्रकार मदद करेगा
यह कॉम्प्लेक्स हजीरा में कोल्ड रोलिंग, एनीलिंग और कोटिंग की प्रक्रियाओं को एक साथ लाता है। आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील की तकनीक के आधार पर, यह 1,180 MPa तक की टेन्साइल स्ट्रेंथ वाले एडवांस्ड हाई-स्ट्रेंथ स्टील (AHSS) के साथ-साथ गैल्वनाइज्ड (GI), गैल्वनील्ड (GA) और प्रेस-हार्डन्ड स्टील (PHS) ग्रेड का उत्पादन कर सकता है।
इन ग्रेड की उपलब्धता वाहन निर्माताओं को चुनिंदा हिस्सों में पतले स्टील का उपयोग करने के अधिक विकल्प देती है, जिससे मजबूती की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए वाहन का वजन कम होता है। इन ग्रेड का उपयोग दुर्घटना के समय यात्रियों की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किए गए ढांचों में भी किया जा सकता है, जिसमें B-पिलर और डोर इम्पैक्ट बीम शामिल हैं। घरेलू स्तर पर स्टील उपलब्ध होने से सप्लाई का समय (लीड टाइम) कम होगा और वाहन निर्माताओं तथा कंपोनेंट सप्लायर्स को उत्पादन की योजना बनाने में अधिक लचीलापन मिलेगा।
रंजन धर, डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स एंड मार्केटिंग, AM/NS India ने कहा, “हजीरा स्थित ऑटोमोटिव स्टील कॉम्प्लेक्स भारतीय वाहन निर्माताओं को उन विशेष ग्रेड के लिए एक घरेलू स्रोत प्रदान करेगा जिनका वे पारंपरिक रूप से आयात करते आए हैं। यह स्टील उन्हें हल्के वाहन बनाने और सुरक्षा के कड़े मानकों को पूरा करने में मदद कर सकता है। साणंद में आगामी स्टील सर्विस सेंटर के साथ, हम ग्राहकों के और करीब सटीक प्रोसेसिंग भी लाएंगे। ये निवेश संयुक्त रूप से आत्मनिर्भर भारत का समर्थन करते हैं और भारत की ऑटोमोटिव सप्लाई चेन को मजबूत बनाते हैं।”
साणंद में ऑटोमोटिव स्टील सर्विस सेंटर
AM/NS India की गुजरात के साणंद में 5,00,000 टन की वार्षिक क्षमता वाला एक समर्पित ऑटोमोटिव स्टील सर्विस सेंटर (SSC) शुरू करने की योजना है। यह सेंटर वाहन निर्माताओं और कंपोनेंट सप्लायर्स के लिए प्रिसिजन कॉइल प्रोसेसिंग प्रदान करेगा, जो पुणे, चेन्नई और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कंपनी के मौजूदा सर्विस सेंटर्स का पूरक बनेगा।
इस वर्ष की शुरुआत में, AM/NS India ने Zagnelis® Protect लॉन्च किया था, जो एक पेटेंटेड जिंक-एल्यूमीनियम-मैग्नीशियम कोटेड स्टील है और ऑटोमोटिव उपयोगों के लिए जंग प्रतिरोध तथा फॉर्मेबिलिटी का संयोजन प्रदान करता है। यह भारतीय वाहन निर्माताओं को उन उपयोगों के लिए स्थानीय स्तर पर निर्मित विकल्प प्रदान करता है जो अब तक आयातित कोटेड स्टील पर निर्भर थे।
AM/NS India ग्रीन स्टील सर्टिफिकेशन प्राप्त भारत की एकमात्र इंटीग्रेटेड स्टील निर्माता कंपनी बनी हुई है
इस्पात मंत्रालय की ग्रीन स्टील टैक्सोनॉमी के तहत सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाली पहली इंटीग्रेटेड स्टील निर्माता कंपनी AM/NS India ने हॉट-रोल्ड कॉइल्स (HRC) के लिए अपने फोर-स्टार सर्टिफिकेशन और कोल्ड-रोल्ड कॉइल्स (CRC) के लिए थ्री-स्टार सर्टिफिकेशन का नवीनीकरण (रिन्यू) किया है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने स्टील प्लेट्स के लिए अपना पहला थ्री-स्टार सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। प्राकृतिक गैस आधारित डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (DRI) स्टीलमेकिंग, वेस्ट हीट रिकवरी, इलेक्ट्रोलाइटिक हाइड्रोजन इंटीग्रेशन और नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) के बढ़ते उपयोग पर आधारित ये सर्टिफाइड कम-उत्सर्जन वाले स्टील, ऑटोमोटिव OEMs को वैश्विक सस्टेनेबिलिटी मानकों को पूरा करने के साथ-साथ अपने स्कोप 3 कार्बन फुटप्रिंट को काफी कम करने में सक्षम बनाते हैं।



