
जो स्त्री गर्भ पात करती है उसको अगले जन्म में बाँझ होना पड़ता है – भोले बाबा
सूरत। आज कथा के चौथे दिन बालसंत भोले बाबा ने श्री राम कथा में राम जन्म उत्सव की कथा सुनायी। बाबा ने बताया कि भगवान का अवतार गौ, ब्राह्मण, संत और धर्म की रक्षा के लिए अवतरित होता है। धर्म की रक्षा हम करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा , गौ माता की रक्षा में ही धर्म की रक्षा है।
गौ माता भारतीय संस्कृति और पुरातन संस्कृति का चलता फिरता मंदिर है। 84 लाख प्रकार के शरीरो में यदि कोई पवित्र शरीर है तो गौ माता का शरीर है। गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। गौ मूत्र में गंगा का वास है।
बाबा ने बताया कि गर्भ पात भ्रूण हत्या जघन्य अपराध और महापाप है। जो स्त्री गर्भ पात करती है उसको अगले जन्म में बाँझ होना पड़ता है। सभी पापो का प्रायश्चित होता है, परन्तु गर्भ पात का कोई प्रायश्चित नहीं है। गर्भ पात में नारी जाति का बहुत बड़ा अपमान है , नारी के अपमान से देश और समाज का बहुत बड़ी हानी होती है अत बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ गर्भ पात से बचो और बचाओ।
ज्ञात हो बालसंत भोले बाबा के मुख मंडल से श्री राम कथा गोडादरा गौ भक्त मण्डल द्वारा आयोजित है और गोडादरा के प्रमुख आरण्य 2 के पास रोज़ 7:30 से 10:30 बजे तक यह चलती है। कल इस कथा में भगवान शिव विवाह का चित्रण किया गया था। भोले बाबा द्वारा शिव और सती कथा और शिव पार्वती विवाह का सुंदर वर्णन मनमोहक झांकी के साथ कल की कथा में किया गया था।
इस कथा में रोज़ सुबह 5 से 6 प्राथना होती है जिसमे परम पूज्य स्वामी रामसुख दास जी की वाणी में भागवत ज्ञान सुनने के बाद भोले बाबा द्वारा प्राथना होती है और फिर पास की सोसाइटीयो में प्रभात फेरी होती है। ये कथा राजस्थान में चूरु ज़िला में जेतासर स्थित श्री हरि गौ शाला और गौ औषधालय हितार्थ है।