अजब गजबप्रादेशिक

कोर्ट का अजब फैसला : 3 दिन पहली, 3 दिन दूसरी पत्नी  के साथ रहेगा पति, रविवार जहां मन करे वहीं रहेगा

दो पत्नी वाले पति को कोर्ट का आदेश

एक पति की दो पत्नियां… पति एक पत्नी के साथ 3 दिन रहेगा, जबकि अगले 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। रविवार को पति की छुट्टी रहेगी और वो जिस भी बीवी के साथ चाहे रह सकता है। सुनकर आप चौंक गये न? ये कहानी नहीं हकीकत है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पतियों का इसी तरह बंटवारा हुआ है। इतना ही नहीं उनकी सैलरी भी आपस में बांट ली गई है।

पहली शादी 2018 में हुई थी

मामला ग्वालियर का है। बताया जाता है कि यहां रहने वाला एक युवक हरियाणा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम करता है। उन्होंने साल 2018 में शादी की थी। इसके बाद 2020 में देश भर में लॉकडाउन हो गया। युवक अपनी पत्नी को मामा के घर ग्वालियर में छोड़कर वापस हरियाणा आ गया।

ऑफिस में साथी महिला कर्मचारी से प्यार हो गया

बताया जाता है कि इसी दौरान उसके साथ ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की से अफेयर हो गया। युवक की पत्नी का आरोप है कि वह ग्वालियर नहीं आ रहा है और अपना खर्चा भी नहीं दे रहा है। इस पर महिला ने ग्वालियर के फैमिली कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पति-पत्नी की काउंसिलिंग के आदेश दिए। जहां पता चला कि युवक ने हरियाणा की एक लड़की से शादी भी कर ली है।

कोर्ट काउंसलिंग में समझौता हुआ

काउंसलर ने दंपति को समझाया। इस पर सभी पक्षों ने बैठकर बात की। पति को विभाजित करने का निर्णय लिया गया। इस पर सभी पक्ष इस बात पर सहमत हो गए कि पति सप्ताह के पहले तीन दिन पहली पत्नी के साथ रहेगा। वह अगले तीन दिनों तक अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहा। जब पति रविवार को छुट्टी पर होता है। वह जिसके साथ रहना चाहे, उसके साथ रह सकता है। मामला ग्वालियर समेत पूरे मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button