गुजरातभारत

वडोदरा : महिला से छेड़छाड़ करने वाले बस कंडक्टर की महिला ने कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

वडोदरा में एक बस कंडक्टर पर एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है। महिलाओं से छेड़खानी करने वाले बस कंडक्टर की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं बस कंडक्टर को पीट रही हैं और कुछ अन्य यात्री भी वहीं खड़े हैं।वीडियो में बस में सवार एक यात्री भी पुलिस से घटना की शिकायत करने की बात करते नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक वडोदरा के पाथरा से जम्बूसर जा रही बस के कंडक्टर पर महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है। महिलाओं का कहना है कि यह कंडक्टर पिछले कई दिनों से उनके साथ छेड़खानी कर रहा है। आए दिन वह महिलाओं को प्रताड़ित करता रहता है। इस बार आक्रोशित महिलाओं को कंडक्टर का यह बर्ताव बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

बस में सवार अन्य यात्रियों की शिकायत के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को समझा। लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोप लगानेवाली महिला कई दिनों से इसी बस में आना जाना था। पिछले कुछ समय से बस कंडक्टर उसके साथ छेड़खानी कर रहा था।

इस बार महिला ने उस बस कंडक्टर को सबक सिखाने की सोची और इस बार उसने उसके साथ छेड़छाड़ करने के लिए उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और घटना के बाद पुलिस ने कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी कंडक्टर वडू पाद्रा पुलिस हिरासत में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button