प्रादेशिक

गोगुन्दा बिजली विभाग के सह कर्मचारियों का तबादला होने पर मनाया विदाई समारोह

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत)। उदयपुर जिले के गोगुन्दा के गणेशजी का गुड़ा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।गोगुन्दा से तीन बिजली विभाग के कर्मचारियों का स्थानांतरण होने पर सह कर्मचारियों ने विदाई दी। गोगुन्दा कार्यालय में बेहतर कर्मचारी के रूप में उन्होंने अपना काम बखूबी निभाया।गोगुन्दा कार्यालय को छोड़कर अन्य स्थान पर जाकर अपनी सेवा देंगे,लेकिन लंबे समय से साथ रहे और क्षेत्र के हजारो लोगो से जुड़कर उनकी समस्याओं को निपटाने के प्रयत्न किए।

वो लोग उनको विस्मृत कैसे कर सकते है। मिलनसार और पराक्रमी व्यक्तियों का तबादले से साथी कर्मचारियों को आघात लगा है।आज गणेशजी का गुड़ा मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सहायक अभियंता अनिलकुमार धींग का तबादला देबारी,कनिष्ठ अभियंता रोहितसिह गोहिल का तबादला खेरवाड़ा और हरदयालसिंह मोजवत का तबादला कोटड़ा में हुआ है। इन तीनो कर्मचारियों को सह कर्मचारियों ने अश्रुपूरित विदाई दी गई।आज गोगुन्दा में लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी आएंगे। लेकिन इन का व्यवहार और मधुर स्वभाव सह कर्मचारियों को हमेशा याद रहेगा। विदाई समारोह में कर्मचारियों ने नए पद और कार्यालय के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

दिल से समारोह में अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन मे तरक्की और ऊंचाइयां छुए। रोहितसिह और सह कर्मचारियों ने हमेशा लोगो की समस्या सुनी है। कई सालों तक हमारा भी इनके साथ वार्तालाप होता रहता था। हर कार्य अपनी जवाबदारी से निभाने और तत्काल अमल करने की इनकी जिज्ञासा रहती थी।

कार्यालय में हर कोई कर्मचारी इनके साथ काम करने की इच्छा रखता है। एक विश्वसनीय, ईमानदार और प्रतिभाशाली इंसान के साथ कौन काम करना नही चाहेगा?हसमुख स्वभाव के कारण ये तीनो कर्मचारी हमेशा सभी को याद रहेंगे। क्षेत्र की जनता ने भी उनके साथ और कर्मचारियों ने जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखा।विदाई समारोह में पगड़ी,उपरणा और फूलों की माला पहनाकर विदाई दी। जिस दौरान दुःखी मन से विदा किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button