प्रादेशिक

बीजेपी महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मोर्चा के नए कार्यालय का उद्घाटन

मुंबई। जोगेश्वरी पश्चिम के आनंद नगर स्थित हाजी युसूफ कॉलोनी के पास में अल्पसंख्यक विभाग महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान के कार्यालय का उद्घाटन स्थानिक विधायक भारती ताई लवेकर के हाथों फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र के महासचिव संजय केनेकर ,बीजेपी महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इदरीश मुल्तानी, पूर्व राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री हैदर आजम, हज कमिटी के अध्यक्ष आसिफ उस्मान खान जैसी प्रमुख हस्तियां उपस्थित थी। इस मौके पर एसएम खान का जन्मदिन सभी प्रमुख अतिथियों के मौजूदगी में केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया गया।

स्थानीय विधायक भारती ताई लवेकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान के भारतीय जनता पार्टी में आने से पूरे मुंबई शहर में माइनॉरिटी समाज का भारतीय जनता पार्टी के प्रति स्नेह और प्यार बढ़ा है। इनके पार्टी में आने से अल्पसंख्यक समाज के काफी संख्या में लोगों ने पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी से जुड़े हैं।

हमें विश्वास है कि एसएम खान पार्टी के प्रति निष्ठा और वफादारी निभाएंगे। पार्टी के कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के झंडे को बुलंद करेंगे। हम इस सुंदर कार्यालय खोलने के लिए इनका तहे दिल से आभार प्रकट करते हैं। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button