सूरत

सूरत : अडाजण लेक में मिलीं हजारों मरी हुई मछलियां

सूरत महानगर पालिका के अडाजण स्थित कवि कलापी गार्डन में हजारों मछलियाँ मरी हुई पाई गईं। महानगर पालिका के रांदेर जोन ने लेक से मरी हुई मछलियों को निकालकर लेक की सफाई शुरू कर दी है। उधर, इस लेक गार्डन में मछलियां कहां से आईं और कैसे मर गईं, यह जांच का विषय बन गया है।

सूरत नगर पालिका के रांदेर क्षेत्र के अडाजण गांव में कवि कलापी लेक उद्यान में हजारों मछलियां मर गईं और लेक का पानी बदबू मार रहा है। ऐसी शिकायतों के बाद नगर निगम तंत्र जागा है। आज सुबह महानगर पालिका के रांदेर जोन ने लेक में मरी हुई मछलियों को हटाकर सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

उधर, महानगर पालिका के हाइड्रोलिक विभाग ने लेक के पानी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजने की कवायद शुरू कर दी है। पानी के नमूनों की लैब में जांच के बाद मछलियों की मौत के कारणों का पता चलेगा। अगर महानगर पालिका ने इस लेक में मछलियां नहीं डालीं तो इतनी बड़ी मात्रा में मछलियां कहां से आईं और इतनी बड़ी संख्या में मछलियां कैसे मर गई ?यह जांच का विषय बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button