
गौ माता की सेवा से ही संसार के समस्त सुखों की प्राप्ति संभव : गोपालानंद सरस्वतीजी महाराज
श्री पथमेडा गोधाम महातीर्थ के विशाल गोवंश की सेवार्थ परम् श्रधेय गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानंद जी महाराज की पावन प्रेरणा से दिनाँक 4 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 2022 तक *श्री गोकृपा कथा महोत्सव* का आयोजन महाराण प्रताप चौक से देवध गोडादरा रोड पर श्रीक्रिष्ण स्टेलर सूरत मे किया गया है ।
कथा के प्रस्तोता गो आराधक संत स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज 31 वर्षीय गो पर्यावरवण पैदल यात्रा के 10 वर्ष पूर्ण एवम 11 वे वर्ष के प्रवेश के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय गोक्रिपा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि गो माता मां भगवती की प्रति मूर्ति है। गौ माता की सेवा स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने करके उसका वर्णन किया है।
गौ माता की सेवा से संसार के समस्त सुखों की प्राप्ति संभव है। गो माता बचेगी तो ही श्रृष्टि बचेगी। इसलिए गौ माता के संरक्षण संवर्धन के लिए समस्त गो भक्तों को आगे आना चाहिए और सृष्टि बचाने के प्रयास में लग जाना चाहिए। गौ माता की सेवा से ही संसार की सभी सुखों की प्राप्ति संभव है। भगवान कृष्ण ने भी 12 सालों तक नंगे पाव गो माता का चारण किया है।
गौ माता का संरक्षण उनके पंचगव्य के सेवन आदि से मानव का कल्याण निहित है। गौ कथा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सायं 6.30 से रात्रि 10 बजे तक महाराजजी गौ महिमा का वर्णन तरते हुए ग्यान,भक्ति का रसपान करा रहे है। कथा के मुख्य मनोरथी परम गौ भक्त गजानंद जी कंसल परिवार है ।
मीडिया प्रभारी सज्जन महर्षि ने बताया कि गो कृपा महोत्सव में सुरभि सेवा समिति के पवन शर्मा, अजय शर्मा, पवन भूतड़ा, नवल सोनी, प्रेम शर्मा, श्री सालासर हनुमान सेवा समिति के टीकम असावा, मंगल वैष्णव, वासु असावा, अखिलेश शर्मा, दामोदर गेड,रामेश्वर बूब, रमेश तोषनीवाल, राजू असावा, मुकेश टावारी, कमल शारदा आदि सेवा में जुटे हुए है। जबकि श्री रुद्र मणि परिवार द्वारा जल सेवा प्रदान की जा रही है।
इसके अलावा कामधेनु मित्र मंडल एवं हेल्पिंग हैण्ड सहित अन्य संस्थाएं भी महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे है। उन्होंने बताया कि आज कथा कथा में पथमेड़ा गो धाम से मुकुंद देव जी महाराज का आगमन हुआ। महाराज जी ने सूरत के समस्त गौ भक्तो को गौ सेवा से जुड़ने का आग्रह किया।