बिजनेस

जैनम ने अपनी ब्रांड पहचान का किया अनावरण; भारत का विश्वसनीय “मॉडर्न मेंटर” बनने के दृष्टिकोण को करेगा साकार

सूरत – 2 जून, 2026 : एक संपूर्ण वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी (End-to-End Financial Services Company) ‘जैनम’ ने आज अपनी रूपांतरित ब्रांड पहचान (Brand Identity) का अनावरण किया है, जो ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए अधिक केंद्रित तथा अंतर्दृष्टि-आधारित (Insight-led) भागीदार के रूप में कंपनी के विकास को प्रदर्शित करती है।

बाजार के दो दशकों से अधिक के लंबे अनुभव पर निर्मित, यह विकसित पहचान गतिशील बाजारों में निवेशकों को अधिक स्पष्टता, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करने की जैनम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह बदलाव निवेशकों को निर्णय लेने के महत्वपूर्ण क्षणों में मार्गदर्शन करने, बाजार के अनावश्यक शोर (Noise) को दूर करने, जोखिमों का अधिक समझदारी से मूल्यांकन करने और अधिक व्यवस्थित भागीदारी प्रदान करने पर केंद्रित है।

यह महज एक दृश्य (Visual) बदलाव नहीं है, बल्कि यह ब्रांड अनुभव और कम्यूनीकेशन फिलॉसफी में लाया गया एक व्यापक और सकारात्मक सुधार है। ‘मैग्निफिकेशन’ (Magnification – स्पष्टता और सूक्ष्म दृष्टि) के विचार पर आधारित यह रूपांतरित पहचान, तेजी से बदलते बाजार के माहौल में निवेश को अधिक स्पष्ट, सटीक और व्यवस्थित बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है। अंग्रेजी के अक्षर ‘J’ के इर्द-गिर्द तैयार की गई यह विजुअल प्रणाली आधुनिक और भविष्यवादी डिजाइन के साथ जैनम के विश्वास और बाजार की समझ के दीर्घकालिक क्रेडेंशियल को जोड़ती है। इसकी पुनर्रचित टाइपोग्राफी और विजुअल एलीमेंट्स ग्राहकों के लिए हर स्तर पर अधिक सुगम और मजबूत अनुभव प्रदान करेंगे।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बात करते हुए जैनम के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मिलन पारिख ने कहा: “जैनम की यात्रा दीर्घकालिक संबंधों, बाजार के व्यापक अनुभव और विभिन्न मार्केट साइकिल्स में निवेशकों तथा ट्रेडर्स को सही मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी के साथ आकार ले चुकी है। यह बदलाव कंपनी और निवेशक इकोसिस्टम दोनों की भविष्य की दिशा को दर्शाता है। भारत में जैसे-जैसे वित्तीय बाजारों के प्रति लोगों का जुड़ाव गहरा हो रहा है, निवेशक निर्णय लेने में अधिक आत्मविश्वास और मजबूत दृष्टिकोण की आकांक्षा रख रहे हैं। हम जैनम की भूमिका निवेशकों को दीर्घकालिक योजना के साथ, बाजार में अनुशासन, धैर्य और सुविज्ञ सोच (Informed thinking) के साथ आगे बढ़ने में मददगार होने की मानते हैं।”

यह विकसित पोजिशनिंग मुख्य रूप से तीन मूल सिद्धांतों पर आधारित है: 

1. क्लैरिटी ओवर क्लटर (भ्रम और शोर से मुक्त स्पष्टता)

2. प्रिसिजन ओवर प्रोबेबिलिटी (अनुमानों के बजाय सटीकता)

3. एक्शनेबल डायरेक्शन ओवर पैसिव इनसाइट (निष्क्रिय सलाह के बजाय व्यावहारिक और क्रियान्वयन योग्य मार्गदर्शन)

ये सिद्धांत एक ऐसे उज्ज्वल कल के निर्माण के जैनम के व्यापक दृष्टिकोण को मजबूत करते हैं, जहां हर वित्तीय निर्णय निर्देशित, आत्मविश्वासी और प्रभावी हो।

जैनम के चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) पुलक कुमार सिंह ने अपनी बात जोड़ते हुए कहा: “आज के निवेशक किसी भी प्लेटफॉर्म का मूल्यांकन विश्वास, मार्गदर्शन, अनुभव और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण (Value Creation) के दृष्टिकोण से करते हैं। हमारा ध्यान बेहतर निर्णय क्षमता, मजबूत बाजार समझ और अधिक व्यवस्थित भागीदारी प्रक्रियाओं के माध्यम से निवेशकों के साथ गहरा जुड़ाव स्थापित करने पर है। यह रूपांतरित पोजिशनिंग बिजनेस के लिए इसी व्यापक रणनीतिक दिशा को प्रदर्शित करती है।”

जैनम के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) ऐश्वर्या गुप्ता ने कहा: “वित्तीय सेवाओं (Financial Services) को अक्सर एक श्रेणी के रूप में जटिलता, कठिन तकनीकी शब्दों (Jargon) और केवल ट्रांजैक्शन-आधारित बातचीत द्वारा परिभाषित किया गया है। इस ट्रांसफॉर्मेशन के साथ, हमारा उद्देश्य उस पारंपरिक दायरे से आगे बढ़कर एक ऐसा ब्रांड स्थापित करना है जो अधिक स्पष्ट, सहज और आज के आधुनिक निवेशकों की सोच, निर्णय प्रक्रिया और जुड़ाव के साथ सीधे मेल खा सके। इस रूपांतरित पहचान प्रणाली के हर तत्व को ग्राहकों के लिए अधिक आधुनिक, निर्बाध और प्रासंगिक अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो निवेशकों को अधिक स्पष्टता, बेहतर परिप्रेक्ष्य और अटूट आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने की जैनम की मूल फिलॉसफी के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

लैंडर (Landor) के मैनेजिंग डायरेक्टर गीत नजीर ने कहा: “आज के समय में जब वित्तीय ब्रांड्स के सामने अधिक मानवीय, सहज और डिजिटल रूप से कुशल दिखने की चुनौती है, जैनम ने सटीक उद्देश्य और स्पष्टता के साथ विकसित होने के इस अवसर को समय रहते पहचाना है। यह बदलाव केवल एक पहचान या लोगो को रिफ्रेश करने तक सीमित नहीं था, बल्कि एक ऐसा ब्रांड अनुभव तैयार करना था जो आज के आधुनिक निवेशकों की मानसिकता और उम्मीदों को बेहतर ढंग से प्रदर्शित कर सके। यह ऊर्जावान पहचान ब्रांड को अधिक मजबूती प्रदान करती है और निवेशकों की अगली पीढ़ी को मार्गदर्शित करने के वादे को अधिक मानवीय बनाती है, जबकि यह विश्वास और विश्वसनीयता के उसी मजबूत आधार पर टिकी है जो इस ब्रांड ने वर्षों के सफर में कमाया है। हम इस पूरी यात्रा में दिखाए गए अटूट विश्वास और अमूल्य साझेदारी के लिए जैनम की लीडरशिप टीम को धन्यवाद देते हैं और एक ऐसा ब्रांड बनाने में मदद करने के लिए गर्व महसूस करते हैं जो समान रूप से रणनीतिक रूप से सुदृढ़ और भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार है।”

आने वाले महीनों में ग्राहक इस बदलाव का अनुभव अधिक सरल इंटरफेस, अधिक स्पष्ट संवाद (Communication) और जैनम के सभी डिजिटल व फिजिकल (भौतिक) टचप्वाइंट्स पर अधिक व्यवस्थित जुड़ाव के माध्यम से कर सकेंगे।

*अस्वीकरण (Disclaimer): प्रतिभूति बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है, निवेश करने से पहले सभी संबंधित दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button