सूरत

मोबाइल और गैजेट्स से दूर रखने के उद्देश्य से स्पाइनेक्स ग्लोबल का “लिटिल लीपर्स” समर कैंप आयोजित

सूरत। SpineX Global द्वारा घोड़दौड़ रोड क्षेत्र में बच्चों के लिए विशेष “Little Leapers” समर कैंप का आयोजन किया गया। 4 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और गैजेट्स से दूर रखकर उनकी शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना रहा।

कैंप के दौरान बच्चों के शारीरिक विकास और मानसिक शांति को बढ़ावा देने के लिए प्ले-बेस्ड एक्सरसाइज, मूवमेंट एक्टिविटी और फोकस ट्रेनिंग जैसी विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। आयोजकों के अनुसार, बच्चों में हेल्दी हैबिट्स विकसित हों, हाइपरएक्टिविटी कम हो और वे खुशी के साथ एक्टिव रहें, इसी उद्देश्य से समर कैंप का आयोजन किया गया।

समर कैंप पूरा करने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट और गुडीज किट देकर प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button