प्रादेशिक

उत्तरभारतीय संघ भवन के प्रवेश द्वार पर लगेगी पंचधातु से बनी आरएन सिंह की मूर्ति

मुंबई। एमएमआर में 2 और उत्तरभारतीय संघ भवन का निर्माण होगा। यह घोषणा उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने संघ की वार्षिक सर्वसाधारण सभा में की। बांद्रा पूर्व में स्थित उत्तरभारतीय संघ भवन में आयोजित इस जनरल बॉडी मीटिंग में 450 से अधिक सदस्य उपस्थित थे।

उत्तरभारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि मीरा रोड के साथ एमएमआर में कुल दो और उत्तरभारतीय संघ भवन बनेगा। इस भवन में मैरिज हाल जैसी सुविधाएं होंगी। गरीबों को यह मैरिज हाल सस्ते दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा उत्तरभारतीय संघ की ओर से प्रति वर्ष सामुहिक विवाह का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संघ के पूर्व अध्यक्ष आरएन सिंह के सपने को जब तक साकार नहीं कर लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। उत्तरभारतीय संघ भवन के मुख्य द्वार पर पंचधातु से बनी बाबू आरएन सिंह की मूर्ति स्थापित करने का फैसला सर्वसाधारण सभा में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button