
हेमाली बोघावाला बने सूरत के नए मेयर, दिनेश जोधाणी डिप्टी मेयर
स्थायी समिति अध्यक्ष परेश पटेल और शासक पक्षनेता के तौरपर अमितसिंह राजपूत को चुना गया
आज सूरत महानगरपालिका के मेयर, डिप्टी मेयर, स्थायी समिति के अध्यक्ष और शासक पक्षनेता की घोषणा की गई है। सूरत महानगरपालिका के पदाधिकारियों की घोषणा आज प्रदेश भाजपा ने की है।
हेमाली बोघावाला को मेयर , दिनेश जोधाणी को डिप्टी मेयर, परेश पटेल को स्थायी समिति का अध्यक्ष, अमित सिंह राजपूत को शासक पक्ष नेता और विनोद पटेल को दंडक के रूप में नियुक्त किया गया है।
भाजपा ने राज्य में नगरपालिका चुनाव जीता है। अहमदाबाद, वडोदरा, भावनगर नगर निगम के पदाधिकारियों का चयन किया गया था। सूरत, राजकोट और जामनगर के महापौरों सहित पदाधिकारियों के नामों की भी आज घोषणा की गई है।
जिसमें राजकोट के मेयर के रूप में सीएम के करीबी डॉ. प्रदीप डव को मेयर और डिप्टी मेयर के रूप में डॉ. दर्शिता शाह को चुना गया है। जबकि बीनाबेन कोठारी को जामनगर का मेयर और तपन परमार को उप महापौर चुना गया है।
स्थायी समिति की टीम
परेश पटेल को स्थायी समिति के अध्यक्ष, अमित सिंह राजपूत को शासक पक्ष नेता और विनोद पटेल को दंडक के रूप में चुना गया है। इसके साथ ही व्रजेश उनडकट, उर्वशी पटेल, चिमन पटेल, दक्षेश वाघाणी, सुधाकर चौधरी, मनीषा महात्मा, भूषण पाटिल, रश्मिबेन, अमिता पटेल, धर्मेश भालाणा को स्थायी समिति सदस्य के तौरपर चुना गया है।