प्रादेशिक

फिर से लॉकडाउन की शुरुआत, इस बड़े शहर में पूरे 7 दिन का लॉकडाउन

देश में फिर से लॉकडाउन की शुरूआत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर ने 15 से 21 मार्च तक तालाबंदी की घोषणा की है। हाल ही में यहां 1800 से अधिक मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने नागपुर में पूर्ण तालाबंदी कर दी है। नागपुर के पालक मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को घोषणा की कि शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण रूप से तालाबंदी होगी, अर्थात किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी, केवल आवश्यक सामान की दुकानें खुली रहेंगी।

कोरोना संक्रमण महाराष्ट्र में तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों में यहां 13,659 नए मरीज मिले हैं। यह 7 अक्टूबर के बाद का उच्चतम आंकड़ा है, जब 14,578 मामले सामने आए थे। करीब 15 दिन पहले तक यहां 5-6 हजार केस आते थे। वर्तमान में देश में 60 प्रतिशत से अधिक मरीज यहाँ पाए जा रहे हैं।

देश में पिछले 24 घंटों में 21814 नए मरीजों की पहचान की गई है। 17674 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। इस महामारी के कारण 114 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस प्रकार सक्रिय मामलों की संख्या, अर्थात् इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या में 4020 की वृद्धि हुई है। अब तक कुल 1.12 करोड़ लोग बीमारी का शिकार हो चुके हैं, जिनमें से 1.0 9 करोड़ स्ïवस्थ्य हो चुके हैं, 1.58 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1.8 5 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button