बिजनेस

निसान मोटर इंडिया ने फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर दर्ज की 23 प्रतिशत की कंसोलिडेटेड ग्रोथ

मार्च से शुरू हो गई ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट की डिलीवरी

गुरुग्राम, 2 मार्च, 2026: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज फरवरी, 2026 में कुल 10,565 कारों की समेकित बिक्री (कंसोलिडेटेड सेल्स) किए जाने का एलान किया। इस बिक्री के साथ घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कारोबार में लगातार तेजी को बल मिला है। यह आंकड़ा ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट की लॉन्चिंग के साथ विकास के अगले चरण की ओर बढ़ते कदम का भी संकेत है।

बीते महीने घरेलू होलसेल बिक्री 2,230 यूनिट्स की और निर्यात 8,335 यूनिट्स का रहा। सालाना आधार पर समेकित बिक्री में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट की लॉन्चिंग के बाद बाजार से जबर्दस्त प्रतिक्रिया और पूरे क्षेत्र से शानदार बुकिंग के साथ फरवरी में एक और अहम पड़ाव पार किया गया। 1 मार्च, 2026 से देशभर में निसान ग्रेवाइट की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। डिलीवरी की शुरुआत के साथ ही भारत में निसान के विकास का नया अध्याय शुरू हो रहा है। यह अध्याय भारतीय ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार प्रोडक्ट स्ट्रेटजी, डीलर्स के मजबूत आत्मविश्वास और मार्केट पर बेहतर फोकस पर आधारित है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘फरवरी का महीना भारत में निसान के लिए महत्वपूर्ण और भविष्य की ओर आगे बढ़ने का महीना रहा है। हमारा प्रदर्शन सतत मांग और निर्यात में लगातार मजबूती को दिखाने वाला है, जिससे निसान के वैश्विक परिचालन में भारत के रणनीतिक महत्व की पुष्टि हुई है। ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट की लॉन्चिंग को ग्राहकों, डीलर्स और पार्टनर्स की तरफ से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। मार्च में डिलीवरी की शुरुआत के साथ हमें विश्वास है कि आगामी महीने में बाजार में हमारे पोर्टफोलियो की वास्तविक क्षमता सामने आएगी। हम भारत में दृढ़ और भविष्य के लिए तैयार निसान की नींव रख रहे हैं और ऐसे में हमारा फोकस लगातार सतत विकास, ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने और अपने नेटवर्क फुटप्रिंट को मजबूत करने पर रहेगा।’

फरवरी में निसान मोटर इंडिया का प्रदर्शन भारत में कंपनी के मौजूदा रिसर्जेंस को दिखाने वाला है। इस प्रदर्शन को मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, बढ़ती निर्यात मांग और नेटवर्क विस्तार से गति मिल रही है। नई निसान मैग्नाइट के लगातार बेहतर प्रदर्शन और ऑल न्यू ग्रेवाइट के लिए जबर्दस्त प्रतिक्रिया के साथ निसान इस विकास को लगातार बनाए रखने, ग्राहकों तक पहुंच बेहतर बनाने और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी स्थिति को और मजबूत करने पर फोकस कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button