सूरत

सूरत में लघु उद्योग भारती की बैठक, इंडियन इंडस्ट्रियल फेयर 2026 को लेकर बनी रूपरेखा

औद्योगिक मेला 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होगा

सूरत। लघु उद्योग भारती द्वारा आज सूरत में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी इंडियन इंडस्ट्रियल फेयर उद्यम 2026 के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह भव्य औद्योगिक मेला 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक गांधीनगर के हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होगा। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इस मेले को गुजरात क्षेत्र का सबसे बड़ा औद्योगिक एक्सपो बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

इस अवसर पर वजू भाई वघासिया (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने बताया कि यह औद्योगिक मेला देशभर के लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा, जिससे नए व्यापारिक संबंध और निवेश के अवसर उत्पन्न होंगे। बैठक में विशेष रूप से ईश्वर पटेल (गुजरात अध्यक्ष), रमेश ठुमर (कर्णावती विभाग अध्यक्ष), रामावतार पारीक (कर्णावती संभाग उपाध्यक्ष एवं सूरत शहर अध्यक्ष), रमेश राठी (सूरत उपाध्यक्ष), सतीश सवानी (सूरत महामंत्री), पंकज शर्मा (संयुक्त महामंत्री), विनोद सारस्वत (कोषाध्यक्ष), वीरेंद्र राजावत एवं परेश लठिया की उपस्थिति रही।

इस मेले में विभिन्न प्रमुख सेक्टर शामिल होंगे, जिनमें इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, फार्मा, ग्रीन एनर्जी, डेयरी, पैकेजिंग, ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड एवं बेवरेज, बिल्डिंग मटेरियल, प्लास्टिक एवं डिफेंस जैसे क्षेत्र प्रमुख रहेंगे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button