
श्री पीपा क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट, सूरत में नई कार्यकारिणी का गठन
राजस्थान युवा संघ के संगठन महामंत्री गणपत भाटी बने अध्यक्ष
सूरत। श्री पीपा क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट, सूरत द्वारा समाज की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें गणपत भाटी (सरवड़ी) को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से गणपत भाटी के नाम पर सहमति जताई। उनके सामाजिक कार्यों, नेतृत्व क्षमता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया।
नई कार्यकारिणी में वीराराम जी डाबी एवं अशोक परमार को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश जी पडियारिया को कोषाध्यक्ष, अशोक भाटी को सह कोषाध्यक्ष, प्रवीण भाटी को सचिव, सुरेश पडियारिया को संगठन मंत्री तथा राहुल परमार को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष गणपत भाटी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान, एकता और सेवा कार्यों को प्राथमिकता देंगे तथा सभी को साथ लेकर समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। समाज के सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



