
सूरत की बेटी विशाखा पारीक ने संसद के केंद्रीय कक्ष में किया गुजरात का प्रतिनिधित्व
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देशभर के गणमान्यजन उपस्थित रहे
नई दिल्ली/सूरत। भारत के संविधान निर्माता, संविधान सभा के अध्यक्ष एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 136वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय संसद के संविधान सभा के केंद्रीय कक्ष में एक गरिमामय राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देशभर के गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पारीक विकास ट्रस्ट के संस्थापक एवं मीडिया प्रभारी संदीप पारीक की सुपुत्री विशाखा संदीप पारीक ने समस्त गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
विशाखा पारीक ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा, संविधान के मूल सिद्धांतों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को सशक्त रूप से रेखांकित किया। उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया और समाज के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस उपलब्धि पर सूरत सहित पूरे गुजरात में हर्ष का माहौल है। समाजजनों ने विशाखा पारीक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



