सूरत

वृद्धाश्रम में पंखे, साड़ियां व राशन सामग्री वितरित

सूरत। एन्जॉय ग्रुप जॉगर्स पार्क की ओर से शनिवार को अमरोली रोड स्थित घरडाघर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य करते हुए बुजुर्ग माताओं के लिए पंखे, साड़ियां, राशन सामग्री, फल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

इस अवसर पर फोस्टा डायरेक्टर जगदीश कोठारी ने कहा कि हर व्यक्ति अपने परिवार की खुशियों के लिए प्रयास करता है, लेकिन जरूरतमंद लोगों की सहायता करना भी समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मास के अलावा भी समूह द्वारा विभिन्न त्योहारों पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य किए जाते हैं।

कार्यक्रम में रामकुमार मूंधड़ा, अतुल मंत्री, ललित अग्रवाल, श्याम राठी, मुकेश बाहेती, हरीश माहेश्वरी, रामविलास जाजू और कैलाश सोमानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम की संचालिका राधा बहन ने सभी अतिथियों का सम्मान कर सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button