
सूरत। आम आदमी पार्टी के महिला मोर्चा ने गुजरात सरकार से महिलाओं के लिए सम्मान राशि योजना लागू करने की मांग की है। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष पायल साकरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पंजाब में आज से महिलाओं को 1000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 प्रतिमाह सम्मान राशि दी जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पंजाब सरकार यह योजना लागू कर सकती है, तो गुजरात सरकार क्यों नहीं।
पायल साकरिया ने कहा कि केवल पोस्टरों में महिला सशक्तिकरण की बात करने से महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं बनेंगी। उन्होंने गुजरात के बजट में महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता की व्यवस्था करने की मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार को भी महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए ऐसी योजना लागू करनी चाहिए।



