
सूरत
सांसद सी आर पाटिल के हाथों अत्याधुनिक अस्पताल का उद्घाटन
सूरत। शहर के सिटीलाइट रोड, सूरत पर नवेली अस्पताल का रविवार 20 फरवरी को उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल के हाथों किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के अलावा संगीताबेन पाटिल, विधायक; परेश पटेल, स्थायी समिति के अध्यक्ष, किशोरभाई बिंदल, महासचिव, भाजपा सूरत; अमित सिंह राजपूत, सत्तारूढ़ दल के नेता, डॉ. महेंद्रसिंह चौहान, सिंडीकेट सदस्य, वीएनएसजीयू, सूरत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सूरत शहर के स्वास्थ्य में सुधार किसी भी प्रकार की बीमारी का अच्छी तरह से निदान करने और रोगी को स्वस्थ होकर अपने परिवार के पास जाने की अनुमति देने के उद्देश्य इस अस्पताल के सभी डॉक्टर की टीम द्वारा अस्पताल की स्थापना की गई है।



