प्रादेशिक

गणपति बप्पा के दर्शन करने कृपाशंकर के घर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। मुंबई समेत महाराष्ट्र में जोरों से चल रहे गणेश उत्सव के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 3 सितंबर की शाम को महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।

कृपाशंकर सिंह और उनके पूरे परिवार ने पूरे सम्मान के साथ उन्हें गणपति बप्पा के दर्शन कराएं। श्री फडणवीस ने पूरे धार्मिक विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा कर महाराष्ट्र और पूरे देश के अमन चैन और सुख शांति की प्रार्थना की।

कृपाशंकर सिंह ने अपने सुपुत्र संजय सिंह के साथ पंडितों के वेद मंत्रोच्चार के बीच शॉल ओढ़ाकर तथा गणेश जी की प्रतिमा देकर देवेंद्र फडणवीस के उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button