प्रादेशिक

जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने उपखण्ड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत)। उदयपुर जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने गोगुन्दा का दौरा कर विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर दिया उचित मार्गदर्शन। आज गोगुन्दा उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय और पंचायत समिति कार्यालय और पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। सभी विभागों में जाकर कार्य की जानकारी उपलब्ध की गई। उन्होंने क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। कार्यालय में विभिन्न दस्तावेज का रिकार्ड देखा।चेतन देवड़ा ने अलग अलग शाखाओं में जाकर वन टू वन संबंधित कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

जिला कलक्टर ने वनाधिकार घर घर औषधीय पौधे वितरण के निर्देश के साथ खाद्य सुरक्षा की अपील पर चर्चा विचार कर प्रगति की समीक्षा की गई। ऑनलाइन सुविधाओं से ग्रामीणों को बड़ा फायदा मिलने की बात कहते हुए चेतन देवड़ा ने राजस्व कार्य मे प्रगति होने की संभावना जताई। गोगुन्दा पंचायत समिति की विकास योजना पर समीक्षा कर गोगुन्दा उपखण्ड का कार्य सुचारू रूप से और अच्छे ठंग से चल रहा है,उसके लिए उन्होंने खुशी जाहिर की गई।

गोगुन्दा अस्पताल में अव्यवस्थाओ को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएचओ दिनेश खराड़ी को व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिए। इस मौके पर गोगुन्दा उपखण्ड अधिकारी नीलम लखारा,तहसीलदार पीरूलाल जीनगर ,विकास अधिकारी जितेंद सिंह राजावत सहित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button