
मानव सेवा की अनूठी पहल: 10वें अनोखे प्याऊ का लोकार्पण
श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया मां तापी प्राकट्य उत्सव, अर्पित की चुनरी
सूरत। जनसेवा और मानवता के उद्देश्य से साकेत ग्रुप की प्रेरणा से 10वें अनोखे प्याऊ का लोकार्पण समारोह 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को नावड़ी ओवारा, नानपुरा, सूरत में साकेत के नमामि तापी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
प्याऊ का लोकार्पण विधायक अरविंद राणा के हाथों और ऋतु बुधिया के सौजन्य से किया गया। साकेत के संस्थापक सांवर प्रसाद बुधिया ने बताया कि यह प्याऊ स्वर्गीय चंद्रा देवी एवं रामेश्वर लाल संघई की पावन स्मृति में पुष्पा बासुदेव संघई एवं दिव्या रितेश संघई (मुंबई) के सौजन्य से स्थापित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना तथा समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देना है।

इस अवसर पर रीना अजीत सिंह ( मनपा परिवहन समिति डिप्टी चेयरमैन ), विपुल भगवागर, बृजेशभाई ( पार्षद ), देवेन्द्र बोकड़िया ( पार्षद ), गिरीश त्रिवेदी (गुजरात ब्राह्म समाज महामंत्री ), संजय बोथरा ( सचिव राजस्थान फाउंडेशन ), राजस्थान युवा संघ के उपाध्यक्ष रामावतार पारीक, प्रकाश बिंदल, पूर्वांचल ग्रुप के अध्यक्ष सुधीर सिंह, नमामी तापी से प्रमोद, परेश भाई, सौरभ देसाई, लाडली ग्रुप से कमल अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, डॉ ममता भक्कड़, चाय पे चर्चा ग्रुप के सुभाष डावर समाज के अग्रणी मौजूद रहे।

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया मां तापी प्राकट्य उत्सव, अर्पित की चुनरी
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर मनाए जाने वाले मां तापी प्राकट्य उत्सव के अवसर पर सोमवार को सूरत में श्रद्धा, आस्था और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। साकेत के नमामि तापी ग्रुप के तत्वावधान में नावडी ओवारा पर विशेष पूजन एवं आराधना का आयोजन किया गया।
साकेत ग्रुप ने मां तापी को चुनरी अर्पित कर सूरत शहर, गुजरात प्रदेश तथा पूरे देश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया और मां तापी का आशीर्वाद प्राप्त किया।



