प्रादेशिक

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले शिवसेना के पूर्व विधायक घनश्याम दुबे

मुंबई। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। शिवसेना के पूर्व विधायक तथा उत्तर भारतीय कद्दावर नेता घनश्याम दुबे ने कल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। समझा जाता है कि काफी देर तक चली बैठक में दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र के बदलते परिवेश को लेकर चर्चा की।

इस बारे में पूछे जाने पर घनश्याम दुबे ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी से उनके निजी संबंध रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने उन्हें बधाई दी तथा उत्तर भारतीयों की समस्याओं को लेकर परिचर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button