शिक्षा-रोजगारसूरत

INCA मैप क्विज़ 2026: एएमएनएस इंटरनेशनल स्कूल वेस्ट ज़ोन में चैंपियन

हजीरा – सूरत : एएमएनएस इंटरनेशनल स्कूल, सूरत ने अगस्त 09, 2026 को आयोजित INCA मैप क्विज़ वेस्ट ज़ोन 2026 में वेस्ट ज़ोनल चैंपियन का खिताब हांसिल किया है। स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सितंबर 13, 2026 को अहमदाबाद में आयोजित होने वाले नेशनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया है।

इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन (INCA) की गुजरात शाखा के तत्वावधान में आयोजित वेस्ट ज़ोनल राउंड में सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद के केंद्रों से क्वालीफाई करने वाली 100 से अधिक टीमों ने भाग लिया। एएमएनएस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से 27 विद्यार्थियों की कुल नौ टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने दो घंटे की क्विज़ में भाग लिया, जिसमें टोपोग्राफिकल मैप्स, सैटेलाइट इमेजरी, भारतीय एवं विश्व भूगोल, सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाक्रम तथा ISRO और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे विषय शामिल थे।

कक्षा 10 के अथर्व त्रिपाठी, मन त्रिवेदी और कनक जैन की विजेता टीम ने पूरे ज़ोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एएमएनएस इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 10 की दो अन्य टीमों ने भी टॉप 10 में जगह बनाई। श्राव्या पटेल, जतन मोदी और श्लोका चौक्सी की टीम ने 7वां स्थान प्राप्त किया, जबकि आराध्या जैन, कृष्ण कुमार भट्ट और जिहान पटेल की टीम 10वें स्थान पर रही।

यह जीत एएमएनएस इंटरनेशनल स्कूल का चौथा ज़ोनल खिताब है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की भूगोल, कार्टोग्राफी, स्थानिक एवं मानचित्र-आधारित विश्लेषण तथा विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञान पर उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाती है।

इस उपलब्धि पर सूनीता मटू, प्रिंसिपल, एएमएनएस इंटरनेशनल स्कूल ने कहा, “यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा, समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाती है। एएमएनएस इंटरनेशनल स्कूल में हम सीखने के हर क्षेत्र में जिज्ञासा, रचनात्मक सोच और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button