प्रादेशिक

मजदूर नेता विजय उपाध्याय का किया गया सेवानिवृत्त अभिनंदन

मुंबई। मुंबई महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग में स.नि.अन्वेषक,अवेक्षक,मलेरिया जे ओ पद पर कार्यरत रहे जुझारू एवं सशक्त म्युनिसिपल मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष सम्मानमूर्ति विजय उपाध्याय 30 जुलाई 2022 को सम्मान सहित सेवानिवृत्त हुए।

सम्मान समारोह का कार्यक्रम दहिसर पूर्व पाटीदार सभा गृह में रखा गया जिसकी अध्यक्षता आर उत्तर विभाग के पीसीओ राहुल गाडे ने की तथा अतिथि के रूप में ए विभाग पीसीओ सागर महाले,ऑर सेंट्रल पीसीओ सुरेश महाजन एवं Ex Dy.IO. सम्माननीय सिंह परिवार मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सम्मान मूर्ति उपाध्याय के परिवार से अभिषेक उपाध्याय रतन उपाध्याय,उर्शेशु उपाध्याय एवं सुशील उपाध्याय आयोजक के रूप में उपस्थित थे। बता दें कि उपाध्याय मूल रूप से वाराणसी जिला उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। जिन्होंने महानगरपालिका में सेवा करते हुए म्यूनि. मजदूर यूनियन में सक्रियता दिखाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई।

उपाध्यक्ष ने यूनियन के पदाधिकारियों का साथ लेते हुए महानगर पालिका कर्मचारियों के पदोन्नति से लेकर सारी सुविधाएं उपलब्ध करा कर अपना सम्मान बढ़ाया। महानगर पालिका कर्मचारियों की उपस्थिति में यादगार सम्मान समारोह संपन्न हुआ जिसमें हजारों की संख्या में सहयोगी एवं विभागीय कर्मचारी बंधु उपस्थित थे सभी ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए स्वस्थ एवं लंबी उम्र की कामना की।

उपस्थित अतिथियों में यूनियन के सर चिटनिस शैलेंद्र खानविलकर, संगठन गौरव निंबालकर, उपाध्यक्ष संदीप भरणकर, उपाध्यक्ष संजय बने,संतोष इंदुलकर, सक्रिय कार्यकर्ता विनय कुमार शर्मा,रविंद्र जाधव, संगठक प्रविण कदम,रहमान गीरकर,मधुकर घूमे,सिंह राजेश,संके सर, उपाध्यक्ष विजय दाभोलकर,सुनील जाधव,सुनील वाघमारे, श्रद्धा मुरुडकर,उज्ज्वला आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button