प्रादेशिक

मीरा रोड में बीजेपी द्वारा धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव

तिल गुड़ और लाई वितरण के साथ हुआ समापन

भायंदर। भाजपा, उत्तर भारतीय मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह के सौजन्य से कल मीरा रोड के पूनम गार्डेन में उत्तर भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रमुख पर्व मकर संक्रांति उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमे उभामो के प्रदेशाध्यक्ष संजय पाण्डेय , एड अखिलेश चौबे ,जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास , पंकज पाण्डेय उत्तर भारतीय समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति पंडित लल्लन तिवारी , राजेश सिंह , देवीप्रसाद उपाध्याय , समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा,अजय राजपूत , अनिल भोसले ,नगरसेवक विजय राय , नगरसेविका नीला सोन्स, दौलत गजरे समेत अनेक नगरसेवक ,कार्यकर्ता तथा हजारों की संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पर्व के महत्व को बताते हुए सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का समापन लाई ,तिलगुड व खिचड़ी वितरण से किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश दुबे, गुड्डू तिवारी, गजानन चतुर्वेदी , रमाकांत सिंह,एड डी के पाण्डेय, महेंद्र पाण्डेय, प्रममेश शुक्ल रेनू मल्लाह, विवेक उपाध्याय, प्रतिभा अनिल सिंह, उमेश सिंह अनीता राय ,अजीत उपाध्याय, अनिल सिंह प्रकाश राजपूत, राजकुमार सिंह नामवर कुमार समेत अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button