बिजनेससूरत

उत्तर भारतीय क्षत्रिय समाज युवा संगठन की नई पहल: 30 अगस्त को होगा ‘बिजनेस सेमिनार 1.0’, युवाओं को व्यापार-उद्यमिता का मिलेगा मार्गदर्शन

सूरत। उत्तर भारतीय क्षत्रिय युवा संगठन, सूरत गुजरात एवं राजपूत समाज की ओर से समाज के युवाओं को व्यापार और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ‘बिजनेस सेमिनार 1.0’ का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार का आयोजन 30 अगस्त को SVNT हॉल में किया जाएगा। कार्यक्रम का स्लोगन  ‘युवा शक्ति, क्षत्रिय शक्ति और राष्ट्र शक्ति’ रखा गया है।

सेमिनार में व्यापार, टैक्स और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ युवाओं को महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन देंगे। विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को व्यवसाय शुरू करने, व्यापार को आगे बढ़ाने तथा टैक्स से जुड़े आवश्यक पहलुओं की जानकारी देंगे।

व्यवसाय के नए अवसरों पर होगा मंथन

आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य समाज के युवाओं को केवल रोजगार तलाशने तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। सेमिनार में व्यापार जगत में उपलब्ध संभावनाओं और बदलती तकनीक के उपयोग को लेकर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा

नेटवर्किंग को भी मिलेगा बढ़ावा

कार्यक्रम के माध्यम से समाज के युवा उद्यमियों, व्यापारियों और अनुभवी व्यवसायियों के बीच आपसी संपर्क मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि मजबूत व्यावसायिक नेटवर्क युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है और समाज के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

‘युवा शक्ति, क्षत्रिय शक्ति और राष्ट्र शक्ति’ के संदेश के साथ आयोजित होने वाला यह सेमिनार युवाओं को व्यापार और उद्यमिता की दिशा में नई सोच और नई संभावनाओं से जोड़ने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button