Uncategorized

प्रवासी राजस्थानवासियों ने सेवा यज्ञ से मनाया विक्रम सिंह शेखावत का जन्मदिवस

सेवा बस्ती में बच्चों को नोट बुक व सुखा नास्ता वितरित

सूरत। प्रवासी राजस्थानियों की संस्था राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत का जन्मदिवस था। जिसको संघ के कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन अलग अलग सेवा कार्य करके मनाया। जिसकी शुरूआत तङके सुबह सूरत के लाड़वी गौशाला में गौमाताओं को लापसी खिलाकर की गई। साथ ही गौशाला में अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत के हाथो वृक्षारोपण किया गया। दिन में सेवा बस्ती में बच्चों को नोट बूक व सुखा नास्ता वितरित किया गया।

शाम को आश्रम शाला में बच्चो को भोजन कराकर उनके साथ खेलकूद करके सभी कार्यकर्ताओ ने बच्चों के साथ भोजन किया तथा अपना बचपन की यादों को ताजा किया। साथ में पक्षियों को दाना डाला गया।

ज्ञात हो कि राजस्थान युवा संघ सर्व राजस्थानी समाज की संस्था है तथा पिछले 32 सालों से मानव सेवा, जीव सेवा, गौ सेवा एवं धर्म-संस्कृति के प्रचार प्रसार में सतत लगी हुई है। संघ के माध्यम से एक अस्पताल का भी संचालन हो रहा है।

राजस्थान युवा संघ द्वारा संचालित छायडो अस्पताल स्थित कार्यालय पर पर सर्व समाज के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत का सम्मान किया और वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ ही मीठाई वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button