
हरित भविष्य की ओर नानावटी ग्रुप की पहल : सूरत में तीन दिवसीय EV Drive Initiative का भव्य शुभारंभ
सूरत 11 जून, 2026 : सूरत के अग्रणी एवं विश्वसनीय ऑटोमोबाइल डीलर नानावटी ग्रुप, जो पिछले 28 वर्षों से ग्राहक विश्वास, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और नवाचार के मूल्यों के प्रति समर्पित है, ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अपने नानावटी महिंद्रा शोरूम एल.पी. सवाणी रोड, अडाजन, सूरत में विशेष तीन दिवसीय “Go Green, Go Electric with Nanavati Mahindra” EV Drive Initiative का शुभारंभ किया। स्वच्छ, हरित और ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय संकल्प को समर्थन प्रदान करने वाली इस पहल का उद्देश्य समाज में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा टिकाऊ परिवहन को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय विधायक श्री मुकेश पटेल ने अपने संबोधन में कहा, कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना आज समय की आवश्यकता है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “Green India” एवं “Sustainable Mobility” के विजन को आगे बढ़ाने के लिए नागरिकों से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नानावटी ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गौरव वशिष्ठ ने कहा, “इलेक्ट्रिक मोबिलिटी केवल एक तकनीकी परिवर्तन नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और जिम्मेदार भविष्य की दिशा में सामूहिक कदम है। नानावटी ग्रुप अपने ग्राहकों को नवीन और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन विकल्प उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”
नानावटी महिंद्रा के जनरल मैनेजर हर्षिल पटेल ने बताया कि, आगामी तीन दिनों के दौरान नानावटी महिंद्रा के सभी शोरूमों में विशेष रूप से महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ परामर्श, मीडिया इंटरैक्शन और विशेष अनुभव सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिससे लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की आधुनिक तकनीक तथा उनके आर्थिक एवं पर्यावरणीय लाभों को बेहतर ढंग से समझ सकें।
इस अभियान के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहनों का अनावरण, जागरूकता रैली तथा ग्राहकों के लिए विशेष प्रदर्शन और आकर्षक लाभों की व्यवस्था की गई है। नानावटी ग्रुप का विश्वास है कि इस प्रकार के प्रयासों से स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता का निर्माण होगा और हरित भारत के निर्माण को नई दिशा मिलेगी। नानावटी महिंद्रा सूरत के नागरिकों से आग्रह करता है कि वे इस तीन दिवसीय EV Drive Initiative में भाग लें, अपने निकटतम शोरूम की यात्रा करें और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के नए युग का अनुभव करें।



