Uncategorized

एलपी सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विद्यार्थियों का दबदबा

सूरत शहर के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थी  घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणामों को लेकर उत्साहित और जोश में देखे गए। जिसमें एलपी सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 10 व 12 में सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर एक बार फिर उच्च परिणाम प्राप्त कर विद्यालय के विद्यार्थियों का दबदबा प्रदर्शित किया है।

स्कूल के 105 विद्यार्थियों ने ए1 ग्रेड हासिल किया है। इसके अलावा स्कूल के 217 विद्यार्थियों ने ए2 ग्रेड हासिल किया है। ऐसे शानदार परिणाम प्राप्त करने के बाद एल.पी. सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के बच्चों ने पूरे सूरत शहर में अपना डंका बजा दिया है।

एल. पी. अडाजण क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूल के चेयरमैन  मावजीभाई सवाणी, वाइस चेयरमैन  डॉ. धर्मेंद्र सवाणी, डायरेक्टर पूर्वीबेन सवाणी, सभी प्रशासक, सभी प्रिंसिपल, साथ ही स्कूल के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उच्च परिणाम के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button