सूरत

लिम्बायत, उधना और कनकपुर जोन में 27 अक्टूबर को पानी की आपूर्ति रहेगी प्रभावित

डिंडोली जल वितरण केंद्र की भूमिगत टंकियों की सफाई के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बंद रहेगी जलापूर्ति या कम दबाव से मिलेगा पानी

सूरत महानगरपालिका की ओर से 27 अक्टूबर को डिंडोली जल वितरण केंद्र की भूमिगत टंकियों की सफाई की जाएगी। इसके चलते दक्षिण-पूर्व जोन (लिम्बायत), दक्षिण जोन-ए (उधना) और दक्षिण जोन-बी (कनकपुर) के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद रहने, कम दबाव से होने या कम मात्रा में पानी मिलने की आशंका है। मनपा ने नागरिकों से जरूरत के अनुसार पानी का संग्रह करने और उसका किफायत से उपयोग करने की जानकारी दी है।

यहां बंद रहेगी जलापूर्ति

दक्षिण-पूर्व जोन (लिम्बायत) : भक्तिनगर, रॉयल पैलेस, शुभ वाटिका, प्रियंका सिटी-1 और 2, शिव दर्शन, गायत्रीनगर, खोडियारनगर, श्रद्धा सोसायटी और सुमुख सर्कल के आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मानसी रेजिडेंसी, मोदी एस्टेट, मोर्या नगर, योगेश्वर पार्क, राधाकृष्ण, गांधीनगर, प्रियंका सोसायटी, चेतननगर और ठाकोरनगर सहित आसपास के क्षेत्र, ओमनगर, मिलेनियम पार्क, उमिया बंगला, अंबिकानगर-1 और 2, मधुरम सर्कल, तिरुपति नगर, कृष्णकुंज और सरस्वतीनगर, महादेवनगर-1, 2, 3, 4 और 5, श्री साईनगर, हरिद्वार, लक्ष्मीनारायण-2, गोवर्धन-1 और 2, योगेश्वर पार्क, रामी पार्क और डिंडोली गांव, गोडादरा गांव, मानसरोवर-ए, बी, सी और डी, धीरज नगर-1 और 2, स्वामीनारायण नगर, शिवसागर, भावना पार्क-1 और 2, शिव पार्क, देवीकृपा, वृंदावन, महाप्रभुनगर रो हाउस, केसरभवानी, मधुसूदन, शामला रो हाउस, पटेलनगर, कृष्णा पार्क, आसपासनगर, खोडियारनगर, महाराणा प्रताप सोसायटी, प्रियंका-3 और 4, नीलकंठनगर, देवी दर्शन, ऋषिनगर और प्रियंका मेगासिटी, परवत गांव, उमियानगर, पुरुषोत्तमनगर, चंद्रलोक सोसायटी, स्मित रो हाउस, ठाकोरनगर, महेश्वरी पार्क और गृहस्वप्न, भक्तिनगर, सहजानंद, महादेवनगर, डीकेनगर, रत्नप्रभा, कल्पनानगर, कैलाशनगर, शिवकृपा, कुबेरनगर, सुपर सिनेमा रोड की सभी सोसायटियों, द्वारकेशनगर, रोशनीनगर और जिग्नेशनगर, प्रियंका सिटी प्लस, जेबी नगर, लक्ष्मी पार्क, ध्रुव पार्क, गुरुनगर, वीरदर्शन, हरे कृष्णा, वृंदावन, माधव बाग, नंदनवन, स्काई व्यू हाइट्स, स्काईलॉम हाइट्स और सैफायर-8 शामिल हैं।

उधना-ए व बी जोन : उन-पश्चिम, भिंडी बाजार, उन गांव और साई मोहन सोसायटी-4 सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। उन-पूर्व क्षेत्र के राहतनगर, तिरुपति बालाजी सोसायटी और आसपास के इलाकों में तथा रात 8 से 12 बजे तक गभेणी रामेश्वर इंडस्ट्रीज, सोमनाथ नगर, डुंडी गांव, दीपली गांव, प्राइम पॉइंट और अनुपम सिटी, वडोद गांव, वडोद आवास, आशीषनगर, बापूनगर, गणेशनगर, आकाश पृथ्वी अपार्टमेंट, साई मोहन-1 और 2, महावीरनगर, रामनगर, कृष्णानगर, गजानंद संकुल और ओम इंडस्ट्रीज, बमरोली में अमीधारा सोसायटी, उमिया रेजिडेंसी, आस्था रेसिडेंसी, श्लोक आर्केड, ओम कॉम्प्लेक्स, तृप्तिनगर, लक्ष्मीनगर, जय अंबे सोसायटी, सुखीनगर, जय कृष्णानगर-1 और 2, अमृतनगर, आवास भेस्तान, शांतिवन रेजिडेंसी, प्रयासा रेजिडेंसी, उम्मीदनगर, उत्सव एन्क्लेव, जियाव, बुडिया गांव, सोनारी गांव, साईनगर, आनंद होम्स, गीतानगर, हर्षसिद्धिनगर, तुलसीधाम सोसायटी, रविनगर, सत्यनारायण नगर, जय अंबेनगर, रामेश्वरम ग्रीन, रामेश्वरम हिल्स, शृंगल रेजिडेंसी, मराठानगर, कैलाशनगर शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button