प्रादेशिक

गोगुन्दा में 42 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्थिती बद से बदतर

उदयपुर-(कांतिलाल मांडोत) जिले के गोगुन्दा में 42 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।देश  मे बढ़ते कोरोना मरीजो के चलते गोगुन्दा और सायरा में 42 पॉजिटिव केस मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में भय का माहौल है।जिला प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्र में वीकेंड कर्फ्यू लगा हुआ है।कोरोना   मरीजो की बढ़ती तादात से लोगो मे भय व्याप्त है।
आज कोरोना के 42 केस पॉजिटिव पाए गए,जिसमे गोगुन्दा के 22 केस और सायरा के 20 केस में तरपाल, राव मादडा और नान्देशमा के मरीज शामिल है।कोरोना की महामारी की शुरुआती दौर में इतने कोरोना पॉजिटिव केस नही मिले, जोकि आज सबसे ज्यादा 42 केस की फेहरिस्त है।कोरोना के बढ़ते केस को देख कर सतर्कता रखने की आवश्यकता है।चिकित्सा विभाग ने अपील की है कि न्यू म्यूटेशन को देखते हुए इस बार 70 प्रतिशत की रफ्तार  से कोरोना फैल रहा है।लोगो को किसी भी प्रकार का भय रखे बिना अपने घरों में रहने की अपील की है।
सायरा चिकित्सा अधिकारी आर एस मीणा ने बताया कि आज दोपहर तक गत दिन  की रिपोर्ट में गोगुंदा में 42 केस पॉजिटिव पाए गए है।लोगो को अपना ख्याल रखने की अपोल की है।पुलिस और चिकित्सा विभाग  की कार्यप्रणाली बेहतर है।लोकडाउन में  प्रशासन ने बाहर नही निकलने की अपील   लोगो से की गई  है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button