प्रादेशिक

ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना राष्ट्र सेवा : उप जिलाधिकारी

स्व. निर्मला त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित

जौनपुर। ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना राष्ट्र सेवा है। समाज के सक्षम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वे कमजोर तबके के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करें। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियराबासी गांव में प्रोफेसर डॉ. बाबूराम त्रिपाठी द्वारा उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय निर्मला त्रिपाठी की नवमी पुण्यतिथि पर आयोजित कंबल वितरण एवं वरिष्ठ महिला नागरिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बदलापुर के उप जिलाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनवरत प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार दुबे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। डॉ विजय शंकर तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से संगठित समाज को बल मिलता है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को मुफ्त कंबल वितरित किया गया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश मिश्रा, भागवत तिवारी, रामकृपाल तिवारी, सदापति तिवारी, राय साहब तिवारी, अमरनाथ तिवारी, राजीव पांडे, वीरेंद्र मिश्र, जयनाथ मिश्र , अशोक तिवारी, अमित सिंह, पप्पू तिवारी, सुशील तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लेखपाल गजेंद्र सिंह रावत और कानूनगो रुद्र प्रताप सिंह को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विपिन तिवारी, डॉक्टर अनुराग त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, उत्कर्ष त्रिपाठी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा अंत में कार्यक्रम के आयोजक डॉ बाबूराम त्रिपाठी ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button