धर्म- समाज

संत सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में विराट भक्ति सत्संग 22 से

प्रभातफेरी निकाली गई, भूमिपूजन हुआ

लोक विख्यात संघ सुधांशु जी महाराज के पावन सानिध्य में विराट भक्त सत्संग का आयोजन आगामी 22 से 25 दिसंबर 2022 दरम्यान रामलीला मैदान, मनपा पार्टी प्लाट, रिलायंस मॉल के सामने, एस.डी. जैन स्कूल के पास, वेसू सूरत में किया गया है। सत्संग 22 दिसंबर को सायं 5 से 7 बजे तक होगा। जबकि 23 से 25 दिसंबर तक सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक तथा सायं 5 से 7 बजे तक होगा।

विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल विगत 20 वर्षों से सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में विराट भक्ति सत्संग का आयोजन करता आ रहा है। सत्संग में जनमानस को महाराज जी जीवन जीने की कला, भक्ति, अध्यात्म एवं धर्म से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही ध्यान साधना का 2005 में बाल-आश्रम (अनाथ आश्रम) सूरत की स्थापना की गई थी, तब से निरंतर आयोजन होता रहा है।

कार्यक्रम से पूर्व रविवार 18 दिसंबर को विराट भक्ति सत्संग के निमित्त प्रभात फेरी बालाश्रम से निकाली गई, जो वेसू में विविध मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। प्रभात फेरी में विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के अलावा महिला इकाई की बहनें बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

रामलीला मैदान में प्रभातफेरी पहुंचने के बाद कार्यक्रम के पर्यवेक्षक आचार्य रामकुमार पाठक के सानिध्य में गणेश पूजन, भूमि पूजन के पश्चात संगोष्ठी हुई। जिसमें समितियों का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। यजमान पवन डांगरा ने पूजन किया।

इस अवसर पर मंडल के पूर्व प्रमुख एवं संरक्षक दिलीप ब्रह्मभट्ट, मंडल के प्रमुख गोविंद डांगरा, संरक्षक सुरेश मलानी, उपाध्यक्ष योगेश मोदी, पूरणमल सिंघल, महामंत्री डॉ. रजनीकांत दवे, कोषाध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल, राम केवल तिवारी, इन्द्रमणि चतुर्वेदी, किशोर पाटिल, वंशी जोशी, बबलू तिवारी, राजू मूले, देवीदास पाटिल, सीताराम मारु आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button