धर्म- समाज

वनबंधु परिषद युवा द्वारा “वंदन-2″ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

माता-पिता का पूजन कर, पुष्पमाला पहनाकर और चरण स्पर्श कर अपने स्नेह और कृतज्ञता को व्यक्त किया

सूरत। वनबंधु परिषद युवा शाखा द्वारा एक अनूठे और भावनात्मक कार्यक्रम “वंदन-2″ का आयोजन रविवार को अडाजन स्थित सेलेस्टियल डोम में किया गया। आयोजन में चालीस परिवारों ने भाग लिया। परिवारों ने सामूहिक रूप से माता-पिता का पूजन कर, पुष्पमाला पहनाकर और चरण स्पर्श कर अपने स्नेह और कृतज्ञता को व्यक्त किया।

आयोजन में पुत्र-पुत्रियों के साथ-साथ बहुओं और दामादों द्वारा अपने माता-पिता के चरणों में पूजा अर्पित की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माता-पिता द्वारा संतान के लिए किए गए त्याग, परिश्रम और जीवनभर की सेवाओं को नमन करना तथा उनके प्रति सम्मान और आभार प्रकट करना था।

आयोजन में वनबंधु परिषद के अध्यक्ष श्रीनारायण पेड़ीवाल, विनोद अग्रवाल, कार्यक्रम के संयोजक गोपेश अग्रवाल, निर्मल नागदा, अनुराग जैन, गौरव माहेश्वरी के अलावा चालीस से अधिक युवाओं की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button