
Nashik Bus Accident: यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 11 लोग जिंदा जले
राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि सरकार मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देगी
महाराष्ट्र के नासिक में एक भीषण बस दुर्घटना हुई है। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में यात्रियों से भरी बस में आग लग गई। जिसमें 11 लोग जिंदा जल गए हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की भी मौत हो गई है।
राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि सरकार मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देगी। घटना के वक्त बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। घटना सुबह करीब चार बजे की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है।
नासिक में एक बस में आग लगने के कारण 11 लोगों की मृत्यु हुई। तस्वीरें आज सुबह की हैं। https://t.co/CoHDEA52ZT pic.twitter.com/79MAgW3akk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2022
मिली जानकारी के अनुसार चलती बस में आग लग गई। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यात्रियों से भरी बस के पलटने और फिर उसमें आग लगने की बात कही जा रही है।हादसे का शिकार हुई बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि 25 लोग घायल हो गए हैं। सीएम शिंदे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है।
Anguished by the bus tragedy in Nashik. My thoughts are with those who have lost their loved ones in this mishap. May the injured recover at the earliest. The local administration is providing all possible assistance to those affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 8, 2022
पीएम मोदी ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से देने की घोषणा की है।
हादसा बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। हादसा सुबह साढ़े पांच बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय यात्री सो रहे थे और उनको बचने का मौका नहीं मिला।
कैसे हुआ हादसा
शनिवार (8 तारीख) की सुबह साढ़े पांच बजे औरंगाबाद रोड स्थित होटल मिर्च चौक स्थित चौफुली में लग्जरी बस और टैंकर के बीच भयानक हादसा हो गया।
एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है जिसमें एक दुर्घटना में चिंतामणि ट्रैवल बस में आग लगने से लगभग 10 यात्रियों की मौत हो गई। नासिक नगर आयुक्त डॉ. चंद्रकांत पुलकुंदवार ने इस संबंध में प्रारंभिक जानकारी दी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। अभी तक पूर्व मंत्री छगन भुजबल, पालक मंत्री मंत्री दादा भुसे ने मौके पर जाकर बस हादसे का जायजा लिया।