भारत

भूजल प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर जोर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की CGWA की समीक्षा

नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (CGWA) की विभिन्न गतिविधियों और कार्यों की समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी भी उपस्थित रहे।

भूजल सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा

बैठक के दौरान देश में भूजल प्रबंधन, भूजल निगरानी और उपलब्ध जल संसाधनों के सतत एवं प्रभावी उपयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने भूजल की वर्तमान स्थिति और उसके प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी।

प्रभावी जल प्रबंधन के दिए निर्देश

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भूजल सुरक्षा को और सुदृढ़ करने तथा भूजल आधारित जल प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध जल संसाधनों के सतत उपयोग और बेहतर प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button