
गांधीनगर। रेलवे मंत्रालय मुंबई और गुजरात की राजधानी गांधीनगर के बीच सेमी-हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बदलाव किया है। मंत्रालय ने एक बयान में बताया है कि 26 अक्टूबर 2022 से वापी स्टेशन पर स्टॉपपेज देने के साथ इसके समय में भी बदलाव किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे ने जानकारी दी है कि रेल मंत्रालय ने 26 अक्टूबर 2022 से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20901/20901 मुंबई सेंट्रल – गांधीनगर राजधानी – मुंबई सेंट्रल वापी स्टेशन पर स्टॉपेज के साथ ट्रेन समय में बदलाव करने का निर्णय किया गया है।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वापी रुकेगी नए टाइम टेबल के अनुसार, मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से सुबह 6.10 बजे प्रस्थान करेगी और गांधीनगर राजधानी 12.25 बजे तक पहुंच जाएगी। ट्रेन अब नए स्टॉपेज वापी स्टेशन पर दो मिनिट रुकेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वापी स्टेशन 8.04 बजे पहुंचेगी और केवल दो मिनट रुककर रवाना होगी।
इसके बाद यह ट्रेन 9 बजे सूरत स्टेशन तक पहुंच जाएगी। यहां ट्रेन में तीन मिनट स्टॉपेज हैं। इसके बाद ट्रेन वडोदरा जंक्शन पर 10.13 घंटे तक पहुंच जाएगी और 10.16 बजे प्रस्थान करेगी।
नए टाइम टेबल के अनुसार, ट्रेन मुंबई सेंट्रल 20.15 बजे तक पहुंच जाएगी। पश्चिम रेलवे के अनुसार कि अब वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल और गांधीनगर के बीच की दूरी तय करने में पहले की तुलना में 5 मिनट कम लगेगा। पश्चिम रेलवे बयान के अनुसार, अब वंदे भारत एक्सप्रेस गांधीनगर से मुंबई जाते समय 20 मिनट पहले मुंबई सेंट्रल पहुंच जाएगी।