धर्म- समाज

कुर्ला में विश्वकर्मा समाज का कवि सम्मेलन सम्पन्न

मुंबई। श्री विश्वकर्मा कल्याण मंडल कुर्ला मुंबई द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा महापूजा एवं विराट कवि सम्मेलन मसरानी लेन हलाव पुल कुर्ला पश्चिम मुंबई में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में समाज के हजारों स्वजातीय बंधुओं ने शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया और कविताओं का आनंद लिया। संस्था के मंत्री डाक्टर ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि भारी बरसात होने के बावजूद समाज के लोगों ने श्रद्धा के साथ सुबह से लेकर शाम तक हर कार्यक्रम में भाग लिया।

हास्य कवि सुरेश मिश्र के सफल संचालन में तथा पूर्व कमिश्नर के.एस.मिश्र की अध्यक्षता में डाक्टर राज बुंदेली, राजीव मिश्रा, योगेश मिश्रा, ज्ञान प्रकाश गर्ग, कुसुम तिवारी, डाक्टर वर्षा महेश ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्थानीय पूर्व नगरसेवक अशरफ आजमी,मंडल के अध्यक्ष रामबली शर्मा , शत्रुघ्न शर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा,राम सागर विश्वकर्मा, नौरंग शर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा,मनीष विश्वकर्मा सहित तमाम महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे। अंत में डाक्टर शर्मा ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button