
सूरत
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने 8 दिव्यांगों को ई-ट्राईसाइकिल भेंट की
देश में पहली बार एक साथ 8 दिव्यांगों को ई-ट्राईसाइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया
सूरत में देश में पहली बार आज रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने एक साथ 8 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल भेंट की। सूरत के ये दिव्यांग कढ़ाई, बुक बाइंडिंग, पेपर वितरण, कंकोत्री, कार्ड बनाने का काम करके आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं और दूसरों पर निर्भर नहीं हैं। इन दिव्यांगों में चार भाई और चार बहनें हैं, जो ई-साइकिल का उपहार पाकर खुश हुए और मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष परेश पटेल, वीएनएसजीयू प्रबंध समिति के सदस्य एवं मेडिकल संकाय डीन डॉ. महेंद्रसिंह चौहान, नर्सिंग काउंसिल के उपाध्यक्ष इकबाल कड़ीवाला, टीएंडटीवी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य किरण दोमडिया, नर्सिंग एसोसिएशन संजय परमार, बिपिन मेकवान, वीरेन पटेल सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।