
धर्म- समाज
13 मुमुक्षुओं की भागवती दीक्षा वर्षीदान यात्रा निकली
पाल के राजमार्गों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा
सूरत। परम स्पर्श नगरी पाल में चल रही 13 मुमुक्षुओं की भागवती दीक्षा वर्षीदान यात्रा में पाल के राजमार्गों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 13 मुमुक्षुओं को शुक्रवार को भक्ति योगाचार्य यशोविजयसूरिजी भगवंत के हाथों त्याग का प्रतीक रजोहरण प्रदान किया जाएगा।

500 से अधिक जैन संत त्याग के इन क्षणों का आनंद लेने और मुमुक्षुओं को आशीर्वाद देने के लिए आएंगे।



