
धर्म- समाज
कडोदरा में संत रतिनाथ जी की पुण्यतिथि पर भव्य भजन संध्या का आयोजन
सूरत। शेखावाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध संत रतिनाथ जी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान युवा संघ (अलख़धाम जोन) द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भजन संध्या आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत रतिनाथ जी महाराज के आध्यात्मिक जीवन, तपस्या और जनकल्याणकारी विचारों को स्मरण करते हुए भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इसके आयोजक गौपुत्र राजस्थान युवा संघ के संगठन मंत्री श्री अशोक सारस्वत रहे। कार्यक्रम में श्री राजू भरवाङ, दीपक शर्मा,पंकज शर्मा नांंल माला,कमल शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत एवं उपाध्यक्ष रामअवतार पारीक की विशेष उपस्थिति रही।



