शिक्षा-रोजगारसूरत

India Skills 2025: वेस्ट ज़ोन में गुजरात की गुंज ! ‘ग्राफिक्स और मीडिया’ सेक्टर में रेड एंड व्हाइट स्किल एजुकेशन के छात्रों को कुल ₹75,000 सम्मान के साथ ‘नेशनल’ टिकट

रेड एंड व्हाइट स्किल एजुकेशन के आयुष ढोलकिया (सिल्वर) और विदिशा भगिया (ब्रॉन्ज) विजेता बनकर गुजरात का गौरव बढ़ाया

गुजरात 18 फरवरी 2026 : भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘India Skills Competition 2025 26’ के वेस्ट ज़ोन राउंड में गुजरात के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। पश्चिम भारत के विभिन्न राज्यों जेसै गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से ग्राफिक्स और मीडिया सेक्टर में रेड एंड व्हाइट स्किल एजुकेशन के छात्रों ने पदक जीतकर गुजरात राज्य का गौरव बढ़ाया है।

साथ ही राज्य स्तर की प्रतियोगिता में रेड एंड व्हाइट के कुल 6 छात्रों ने Web Technology, Digital Interactive Media और Graphics Design Technologies जैसे स्किल क्षेत्रों में नाम रोशन किया। प्रथम स्थान पर जयदीप डेर, दिया संतोकि और आयुष ढोलकिया रहे, जबकि द्वितीय स्थान पर अमित डाभी, विदिशा भगिया और राधी मेहता रहे।

Graphic Design Technology विषय मेंरेड एंड व्हाइट के छात्र आयुष ढोलकिया ने सिल्वर मेडल प्राप्त कि या और उन्हें ₹50,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई। Digital Interactive Media श्रेणी में रेड एंड व्हाइट की छात्रा विदिशा भगिया ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर ₹25,000 की सम्मान राशि अर्जि तर्जि की। दोनों छात्रों को कुल ₹75,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई
है।

इस जीत के साथ आयुष अब नोएडा में आयोजित होनेवाली नेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई हो चुके हैं। नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त होने पर उन्हें चीन के शंघाई में आयोजित World Skills Competition में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

रेड एंड व्हाइट के संस्थापक हितेश कुमार देसाई तथा हसमुख भाई रफालिया ने कहा कि यह परिणाम इंडस्ट्री आधारित प्रक्टिैक्टिकल प्रशिक्षण की सफलता को दर्शाता है और छात्रों को वैश्विक मचं के लिए तैयार करने के संस्थान के संकल्प को और मजूबत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button