
सूरत, 15 अक्टूबर 2026: महिलाओं को उद्यमशीलता के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नवजीवन लग्जरी कार्स ने सूरत में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में (Queen’s)क्वीन्स ड्राइव क्लब की संस्थापक रितिका जतीन आहूजा की उद्यमशीलता की यात्रा, उनके अनुभवों और लग्जरी ऑटोमोबाइल उद्योग में उनकी विशिष्ट पहचान पर चर्चा की गई।
नवजीवन लग्जरी कार्स के मैनेजिंग डायरेक्टर यश गज्जर और वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एवं पीआर दिशा गज्जर की संकल्पना और संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूरत की महिला उद्यमियों को प्रेरित करना तथा उन्हें व्यावसायिक विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के लिए नए दृष्टिकोण प्रदान करना था।
दिशा गज्जर ने कहा, “आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमता और प्रतिभा साबित कर रही हैं। ऐसे समय में उनके विकास और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाले मंच तैयार करना महत्वपूर्ण है। ज्ञानवर्धक और संवादात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से हम सूरत की महिला उद्यमियों को सीखने, नए विचारों को समझने और अपनी व्यावसायिक यात्रा को मजबूत बनाने के अवसर प्रदान करना चाहते हैं।”

रितिका आहूजा पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से अपने पति के साथ बिग बॉय टॉयज के लग्जरी ऑटोमोबाइल व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं। इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ उन्होंने (Queen’s) क्वीन्स ड्राइव क्लब की स्थापना की, जो सुपरकार के प्रति जुनून रखने वाली महिलाओं को एक मंच प्रदान करता है।
पिछले छह वर्षों में इस क्लब ने महिलाओं के लिए कई सुपरकार ड्राइव आयोजित की हैं। इन पहलों का उद्देश्य महिलाओं को हाई परफॉर्मेंस ऑटोमोबाइल की दुनिया से जोड़ना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और पारंपरिक धारणाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के दौरान रितिका की व्यावसायिक यात्रा, क्वीन्स ड्राइव क्लब की स्थापना के पीछे की प्रेरणा तथा उद्यमशीलता में आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और स्वतंत्र पहचान के महत्व पर चर्चा हुई।
महिला सशक्तीकरण के प्रति नवजीवन लग्जरी कार्स की प्रतिबद्धता इस पहल तक सीमित नहीं है। कंपनी की टीम लैंड रोवर सूरत के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ‘गूंज (Goonjj)’ नामक महिला सहयोगी समुदाय भी संचालित करती है। यह समुदाय विशेष रूप से महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों और जनहित के कार्यों पर केंद्रित है।
इन पहलों के माध्यम से नवजीवन लग्जरी कार्स महिलाओं को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने, नए व्यावसायिक संबंध विकसित करने और अपने पेशेवर एवं सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।



